मगरलोड पुलिस का अवैध शराब पर कड़ा प्रहार, दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार

0

 

मगरलोड पुलिस का अवैध शराब पर कड़ा प्रहार, दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार



उत्तम साहू 

धमतरी, 16 अप्रैल 2026। जिले में अवैध शराब और नशीले पदार्थों के खिलाफ धमतरी police का सख्त अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत जिलेभर में अवैध कारोबारियों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना मगरलोड पुलिस ने दो अलग-अलग प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर सूचना पर ग्राम मडेली निवासी परशुराम कमार (30 वर्ष) के यहां दबिश दी गई। जांच के दौरान आरोपी अवैध रूप से महुआ शराब बनाकर बिक्री करते पाया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब और बिक्री रकम 900 रुपए जब्त की। जब्त सामग्री की कुल कीमत 2,400 रुपए आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

वहीं दूसरी कार्रवाई में ग्राम मोहेरा के आवास पारा में रहने वाली दिलेश्वरी प्रजापति (45 वर्ष) को घर के आंगन में अवैध शराब बिक्री करते रंगे हाथ पकड़ा गया। पुलिस ने उसके पास से 23 पौवा देशी शराब और बिक्री रकम 720 रुपए जब्त की। जब्त सामग्री की कुल कीमत 2,560 रुपए बताई गई है। आरोपिया के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब, गांजा, हेरोइन (चिट्टा) सहित अन्य मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और अवैध कारोबार में लिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !