प्रोविडेंस इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल नगरी का 29वां वार्षिक उत्सव भव्यता के साथ संपन्न

0

 

प्रोविडेंस इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल नगरी का 29वां वार्षिक उत्सव भव्यता के साथ संपन्न


उत्तम साहू 

नगरी। प्रोविडेंस इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल नगरी ने अपना 29वां वार्षिक उत्सव बड़े ही भव्य और हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिहावा विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती अंबिका मरकाम उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष धमतरी प्रकाश बैस ने की। वहीं विशेष अतिथियों में नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, पार्षद श्रीमती मिक्की गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

सभी अतिथियों का विद्यालय के मुख्य द्वार पर बैच, तिलक एवं पुष्पगुच्छ देकर आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। संस्था प्रमुख विकल गुप्ता, प्राचार्य श्रीमती सुनीता कश्यप, वरिष्ठ शिक्षिका बनमाला साहू, हेमराज हिरवानी एवं कोशिश निर्मलकर ने अतिथियों का साल, श्रीफल और पुष्पमाला से सम्मान किया।



संस्था प्रमुख विकल गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय विगत 29 वर्षों से नगरी क्षेत्र में कम शुल्क पर गुणवत्तापूर्ण अंग्रेजी माध्यम शिक्षा उपलब्ध करा रहा है। यहां से पढ़े छात्र-छात्राएं आज भारतीय वन सेवा, चिकित्सा, इंजीनियरिंग एवं न्यायिक सेवा जैसे प्रतिष्ठित क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी विद्यालय गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों के हित में शुल्क वृद्धि नहीं करेगा।

इस अवसर पर विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती बनमाला साहू, जो विगत 27 वर्षों से लगातार सेवाएं दे रही हैं, तथा प्रयास रायपुर में चयनित छात्र प्रयाग साहू का सम्मान मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा किया गया।

मुख्य अतिथि श्रीमती अंबिका मरकाम ने विद्यालय की सेवा भावना, कम शुल्क में उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने के प्रयासों की सराहना करते हुए संस्था प्रमुख एवं शिक्षकों को बधाई दी। अध्यक्ष प्रकाश बैस ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संस्था के निस्वार्थ प्रयासों की प्रशंसा की। नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने भी विद्यालय के कार्यों की सराहना करते हुए नगरी नगर के विकास के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम में गत वर्ष मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दुर्गेश साहू, योगेश साहू, कुलेश साहू, सोनू साहू, देवेंद्र भारती, सुभाष साहू, गुलाब भारती, श्रीमती तामेश्वरी साहू, लोकेश सिन्हा सांकरा, प्रकाश निर्मलकर, मुकेश्वरी साहू, मनीष सिन्हा, टेमन साहू, गिरीश ध्रुव, अजय साहू खमरिया, सुरेश यादव, निर्मल देवांगन, शिक्षकों में संगीता साहू, दुत्सला मोहन, शैलेन्द्री वर्मा, सादिया मिर्जा, अनीता कश्यप, भारत यादव, अंजू साहू, मोनेश्वरी साहू, किरण पटेल, नर्मदा साहू, सुशीला साहू, कुमारी धात्री साहू,कुमारी भानमती भंडारी, कुमारी चित्ररेखा एवं बड़ी संख्या में पालक गण एवं छात्र छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती सुमन गुप्ता ने किया।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !