कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया मूंगफली फसल का निरीक्षण, किसानों से की चर्चा

0

 

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया मूंगफली फसल का निरीक्षण, किसानों से की चर्चा
आरकेवीवाई योजना अंतर्गत 50 हेक्टेयर में हो रहा मूंगफली प्रदर्शन, 113 किसान लाभान्वित



                  उत्तम साहू 16 अप्रैल 2026

मगरलोड/धमतरी। जिले के विकासखंड मगरलोड अंतर्गत ग्राम बुड़ेनी में कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने मूंगफली फसल का निरीक्षण किया तथा किसानों से सीधे संवाद कर खेती-किसानी की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने खेतों में पहुंचकर फसल की स्थिति, उत्पादन क्षमता और आधुनिक कृषि तकनीकों के उपयोग का अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने किसानों से चर्चा करते हुए कहा कि कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए शासन द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने किसानों को नई तकनीक अपनाने, उन्नत बीजों का उपयोग करने तथा वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने के लिए प्रेरित किया।

कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (RKVY) अंतर्गत ग्राम बुड़ेनी एवं चंद्राभाठा में कुल 50 हेक्टेयर क्षेत्र में मूंगफली प्रदर्शन कराया जा रहा है। इस योजना से अब तक 113 किसानों को लाभान्वित किया गया है। किसानों को बीज, तकनीकी मार्गदर्शन एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे उत्पादन में वृद्धि हो सके।



कलेक्टर श्री मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को समय-समय पर तकनीकी सलाह, सिंचाई प्रबंधन एवं फसल सुरक्षा संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई जाए, ताकि किसान बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि जिले में कृषि आधारित योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन प्रशासन की प्राथमिकता है।

इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ गजेन्द्र ठाकुर जी कृषि विभाग मगरलोड के अधिकारी नरेटी जी सहित अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !