टॉपर नैसी का संदेश – सीखने के लिए पढ़ो, दबाव में नहीं

0

 

टॉपर नैसी का संदेश – सीखने के लिए पढ़ो, दबाव में नहीं

       ‌‌        ज्ञान शंकर तिवारी की रिपोर्ट            

बिलासपुर। 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार सफलता की एक प्रेरणादायक कहानी बिलासपुर से सामने आई है। पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, चकरभाठा की छात्रा नैसी ठाकुर ने 97.50 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में अपना परचम लहराया है। इस उपलब्धि से स्कूल, परिवार और पूरे जिले में खुशी का माहौल है।

नैसी की इस बड़ी सफलता के बाद उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। स्कूल के शिक्षक भी उनके घर पहुंचे और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। हॉर्नबिल टीवी की टीम से बातचीत में नैसी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया।

नैसी ने बताया कि वह रोजाना 4 से 5 घंटे नियमित पढ़ाई करती थीं और हर विषय को समझकर पढ़ने पर विशेष ध्यान देती थीं। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता ने हर कदम पर उनका साथ दिया, जिससे उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली।

अन्य छात्रों को संदेश देते हुए नैसी ने कहा कि पढ़ाई हमेशा सीखने के उद्देश्य से करनी चाहिए, न कि किसी दबाव में आकर। उन्होंने असफल छात्रों को भी हौसला देते हुए कहा कि एक रिजल्ट जीवन तय नहीं करता, इसलिए कभी निराश नहीं होना चाहिए।

नैसी की मां ने बताया कि बेटी की इस सफलता से पूरा परिवार गर्व महसूस कर रहा है और लगातार रिश्तेदारों व परिचितों से बधाई संदेश मिल रहे हैं।

स्कूल के प्राचार्य ने कहा कि नैसी जैसी होनहार छात्रा संस्थान के लिए गर्व की बात है और भविष्य में और भी छात्रों को टॉप टेन में लाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने स्वामी आत्मानंद स्कूल मॉडल की सराहना करते हुए कहा कि यहां छात्रों को शासन द्वारा उत्कृष्ट सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।

वहीं क्लास टीचर शिक्षिका सविता आय ने बताया कि नैसी शुरू से ही पढ़ाई में रुचि रखने वाली और मेहनती छात्रा रही हैं, जिसकी बदौलत उन्होंने यह मुकाम हासिल किया।

कुल मिलाकर, नैसी ठाकुर की यह सफलता मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन की एक शानदार मिसाल बनकर सामने आई है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !