समानता और सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण का प्रतीक.बाबा साहब अंबेडकर - अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहू

0

      


समानता और सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण का प्रतीक.बाबा साहब अंबेडकर - अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहू 


उत्तम साहू 

धमतरी / दिनांक 14 अप्रैल 2026 को ओबीसी संयोजन समिति छत्तीसगढ़ के बैनर तले गंगरेल बोटिंग प्वाइंट धमतरी में भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गया  कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।


इस अवसर पर समिति के संस्थापक अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहू ने सतवंत सिंह महिलांग और भारती को विवाह की प्रथम वर्षगांठ की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष, शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय का प्रेरणास्रोत है। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट करने और संवैधानिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में मार्गदर्शक हैं।

सतवंत सिंह महिलांग और भारती ने कहा कि आज ही के दिन पिछले वर्ष संविधान भेंट कर विवाह के बंधन में बंधे थे 

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकारिणी अध्यक्ष टिकेश्वर साहू, प्रदेश अध्यक्ष दानू चंद्राकर, जिला अध्यक्ष थानसिंह चंद्राकर, राजेश सारथी, गिरीश देवांगन, अंकित सोनी, आरती टोडर, स्मिता कोसले, प्रमोद, जिनेन्द्र सिंह महिलांग, डिकेश, श्रीकांत सोनकर सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने तथा समाज में समानता और भाईचारा स्थापित करने का संकल्प लिया। इस दौरान शिक्षा एवं जागरूकता से संबंधित गतिविधियों का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !