हाइवा-ट्रक की भिड़ंत, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, 2 KM तक गूंजी धमाके की आवाज

0

  

हाइवा-ट्रक की भिड़ंत, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, 2 KM तक गूंजी धमाके की आवाज



नवापारा/ राजिम-अभनपुर नेशनल हाईवे 130C पर मंगलवार की आधी रात ऐसा खौफनाक हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। निर्माणाधीन टोल प्लाजा के पास रेत से भरी हाइवा और खाली ट्रक की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि धमाके की आवाज करीब 2 किलोमीटर दूर गांवों तक सुनाई दी।

हादसे के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई। दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और ट्रक में सवार लोग केबिन में बुरी तरह फंस गए। सूचना मिलते ही नवापारा पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव शुरू किया गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से शवों को बाहर निकाला गया।

3 जिंदगियां खत्म

इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान दीपक पटेल (हाइवा चालक) सुमीत यादव (हेल्पर) भागवत साहू (ट्रक चालक)

दो की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

रेत माफिया के ट्रकों से दहशत

स्थानीय लोगों का आरोप है कि नवापारा क्षेत्र में रेत से भरे हाइवा वाहनों की बेलगाम रफ्तार अब लोगों की जान ले रही है। महानदी घाटों से दिन-रात चल रहे भारी वाहन लगातार हादसों को न्योता दे रहे हैं।

कुछ दिन पहले भी चंपारण चौक के पास एक ग्रामीण को हाइवा ने कुचल दिया था। इसके बावजूद न प्रशासन सख्त हुआ, न रफ्तार पर लगाम लगी।

जनता में गुस्सा

लगातार हो रही मौतों से लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो हाईवे पर मौत का यह खेल यूं ही चलता रहेगा।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !