कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने जनदर्शन में सुनीं समस्याएं, त्वरित निराकरण के निर्देश

0


कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने जनदर्शन में सुनीं समस्याएं, त्वरित निराकरण के निर्देश



उत्तम साहू 

धमतरी, 01 अप्रैल 2026। जिले में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने दूर-दराज से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवेदनों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टोरेट परिसर में आयोजित इस जनदर्शन में विभिन्न ग्रामों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं और मांगें प्रस्तुत कीं।

ग्राम पंचायत सियादेही के ग्रामीणों ने क्षेत्र में संचालित अवैध ईंट भट्टे को बंद कराने की मांग की। वहीं बोरसी के ग्रामीणों ने पेयजल संकट को देखते हुए तीन स्थानों पर बोर खनन, सांस्कृतिक रंगमंच में डोम निर्माण की स्वीकृति तथा घास एवं पावड़ भूमि को आबादी भूमि घोषित करने का आग्रह किया।



धमतरी निवासी 86 वर्षीय वृद्ध किशन यादव ने अपनी तीन नातिनों को महिला एवं बाल विकास विभाग की छात्रवृत्ति योजना का लाभ दिलाने हेतु आवेदन सौंपा। नगरी ब्लॉक के चंदनलाल साहू ने अनियमित जमा पाबंदी योजना 2019 को लागू करने की मांग की।

इसके अलावा ग्राम दरगहन के पिताम्बर ने सलोनी एवं दरगहन क्षेत्र में वादग्रस्त भूमि के विक्रय पर रोक लगाने की मांग रखी। ग्राम रूद्री निवासी रामरतन सिन्हा ने शासकीय नाले पर हुए अवैध कब्जे और अतिक्रमण को हटाने के लिए विधिसम्मत कार्रवाई करने का निवेदन किया।

कलेक्टर मिश्रा ने सभी आवेदनों पर गंभीरता से विचार करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने और समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !