फरसिया में संत शिरोमणि सेन जी महाराज की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई

0

 

फरसिया में संत शिरोमणि सेन जी महाराज की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई


उत्तम साहू 

नगरी श्रीवास उप परिक्षेत्र फरसिया में संत शिरोमणि सेन जी महाराज की जयंती बड़े ही श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ महामाया मंदिर फरसिया में मनाई गई। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने संत शिरोमणि सेन जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने संत शिरोमणि सेन जी महाराज के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने समाज को एकता, सेवा, सद्भाव और कर्म की प्रेरणा दी। उनके आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता बीरेंद्र सेन ने की, जबकि सचिव तरुण सेन ने आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम में हेमलाल, गजान सेन, योगेंद्र, यतींद्र, दीपक, घनश्याम सेन, कुलदेव, रोहित सेन सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

महामाया समिति की ओर से अध्यक्ष जवाहर मरकाम, नीरज सोन तथा अन्य सदस्यों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। सभी ने मिलकर समाज की एकजुटता और संत सेन जी महाराज के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया और सभी उपस्थित लोगों ने आयोजन की सराहना की।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !