मगरलोड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: घर से चल रहा था गांजा कारोबार, दंपति गिरफ्तार

0

 

मगरलोड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: घर से चल रहा था गांजा बिक्री का कारोबार, पति-पत्नी गिरफ्तार



उत्तम साहू,मगरलोड, 14 अप्रैल 2026। धमतरी पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना मगरलोड क्षेत्र में अवैध गांजा कारोबार का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने ग्राम मोहेरा में दबिश देकर घर से गांजा बेच रहे दंपति को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस को ग्रामीणों से लगातार शिकायत मिल रही थी कि ग्राम मोहेरा में एक व्यक्ति अपने घर से अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री कर रहा है। शिकायतों के सत्यापन के बाद मुखबिर की सूचना पर मगरलोड पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी के घर में दबिश दी। मौके पर आरोपी घर के खुले स्थान पर गांजा बेचते पाए गए।

जब्त सामग्री

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से निम्न सामग्री जब्त की

  • 1.660 किलोग्राम गांजा (कीमत लगभग ₹83,000)
  • नगद रकम 4,930
  • 1 मोबाइल फोन (कीमत लगभग ₹2,000)

कुल जब्ती राशि: 89,930

आरोपियों के नाम

पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है—

  1. लाभाराम कुर्रे (48 वर्ष)
  2. सुशीला बाई कुर्रे (51 वर्ष)

दोनों निवासी ग्राम मोहेरा, थाना मगरलोड, जिला धमतरी हैं।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

थाना मगरलोड में अपराध क्रमांक 63/2026 के तहत धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस की अपील

धमतरी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशे के खिलाफ इस अभियान में सहयोग करें और किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !