कर्णेश्वर मंदिर प्रांगण में धूमधाम से मनाई गई सेन जयंती, समाजजनों का हुआ सम्मान

0

 


कर्णेश्वर मंदिर प्रांगण में धूमधाम से मनाई गई सेन जयंती, समाजजनों का हुआ सम्मान


उत्तम साहू 

नगरी:- सर्व सेन समाज नगरी सिहावा द्वारा 14 अप्रैल, मंगलवार को संत शिरोमणि सेन जी महाराज की 726 वी जयंती श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन कर्णेश्वर मंदिर प्रांगण में किया गया, जहां सुबह से ही समाज के वरिष्ठजनों एवं सदस्यों ने भगवान विष्णु एवं संत सेन जी महाराज के मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की।



पूजन उपरांत मुख्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत धमतरी के अध्यक्ष अरुण सार्वा रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्व सेन समाज के अध्यक्ष प्रकाश सेन ने की। विशेष अतिथियों के रूप में मोहन पुजारी जिलाध्यक्ष भाजपा अजजा मोर्चा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस, नगर पंचायत नगरी के अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, जनपद सदस्य भुनेश्वरी घृतलहरे, सरपंच शारदा ध्रुव (ग्राम पंचायत छिपलीपारा), सरपंच दुर्गा दर्रो (ग्राम पंचायत मुकुंदपुर), शिक्षक जशवंत सिंह नेताम, भानेंद्र सुरेशा, उदय लाल सेन, प्रताप सुरेशा, हेमलाल सेन, तकेश सेन, बनवाली सेन, भरत सेन, दीनदयाल सेन सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं समाजजन उपस्थित रहे।



मुख्य अतिथि अरुण सार्वा ने अपने संबोधन में समाज को शिक्षा एवं जागरूकता के प्रति सजग रहने की अपील करते हुए नशामुक्ति पर जोर दिया। उन्होंने समाज के लिए शेड निर्माण कराने की घोषणा भी की।

वहीं, विशेष अतिथि प्रकाश बैस ने सेन समाज को मेहनतकश एवं प्रगतिशील समाज बताते हुए बाउंड्रीवॉल निर्माण की मांग को लेकर प्रभारी मंत्री से चर्चा कर उसे पूरा कराने का आश्वासन दिया।



नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने भी समाज को संबोधित करते हुए 2 लाख रुपए की लागत से कुर्सी, टेबल एवं दरी उपलब्ध कराने की घोषणा की।

जनपद सदस्य भुनेश्वरी घृतलहरे ने अपने मद से समाज के लिए 1 लाख रुपए के कार्य स्वीकृत करने की घोषणा की।

कार्यक्रम के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाएं दे रहे अधिकारी-कर्मचारियों का मोमेंटो प्रदान कर सम्मान किया गया। साथ ही मंचासीन अतिथियों का भी सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के अंत में भोजन प्रसाद वितरण कर समापन किया गया। इस अवसर पर सर्व सेन समाज के सचिव देवेन्द्र सेन, कोषाध्यक्ष मनीष सेन, उपाध्यक्ष भगवान सेन, पीयूष कौशिक, रूपसिंह सेन, यक्कु सेन, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष जीतू सेन, सचिव योगेश सेन, मोहन सुरेशा, नरेंद्र बल्लू सेन, पुष्कर सेन, करण सेन, कमलेश सेन, दिलीप सेन, तिलक सेन, पोखराज सेन, गंजन सेन, पुरेन्द्र सेन, सहित बड़ी संख्या में समाज के महिला, पुरुष एवं बच्चे उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !