“नगरी में गूंजा ‘जय भीम’: बाबा साहेब की जयंती पर , वक्ताओं ने दिया समानता व शिक्षा का संदेश”

0

 “नगरी में गूंजा ‘जय भीम’: बाबा साहेब की जयंती पर वक्ताओं ने दिया समानता व शिक्षा का संदेश”

 

उत्तम साहू 

नगरी। भारतीय जनता पार्टी मंडल नगरी के आह्वान पर संविधान निर्माता बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पूरे उत्साह, श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा कार्यकर्ताओं एवं बाबा साहेब के अनुयायियों द्वारा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई।

इस दौरान पूरे आयोजन स्थल पर “जय भीम” के गगनभेदी नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।

भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, शिक्षा और अधिकारों की लड़ाई का प्रतीक है। उन्होंने समाज के शोषित, वंचित एवं दलित वर्गों को न्याय दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे बाबा साहेब के बताए मार्ग “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो”—को अपने जीवन में अपनाए 


पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय किसान मोर्चा मंत्री पिंकी शिवराज शाह ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकरजी के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। उन्होंने समाज में समानता, भाईचारा और संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने पर बल दिया और कहा कि बाबा साहेब का सपना एक समरस समाज का निर्माण करना था।

समाज की महिलाओं द्वारा पिंकी शिवराज शाह का गुलाल एवं श्रीफल भेंट कर भव्य स्वागत किया गया।

अपने उद्बोधन में उन्होंने समाजजनों को जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बाबा साहेब के आदर्श हमें एकजुट होकर समाज के उत्थान और प्रगति के लिए कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सारर्व ने बाबा साहेब की जयंती पर समाजजनों को बधाई देते हुए कहा कि उनके विचारों को अपनाकर ही हम एक सशक्त और समतामूलक समाज का निर्माण कर सकते हैं 

कार्यक्रम के दौरान समाज की माताओं द्वारा भगवान गौतम बुद्ध जी की आरती की गई, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। पूरा सभागार “जय भीम” के नारों से गूंज उठा।

नगर विकास की घोषणा

नगरी नगर पंचायत अध्यक्ष ने नगर में बाबा साहेब की प्रतिमा स्थापना हेतु स्थान उपलब्ध कराने एवं सामुदायिक भवन निर्माण के लिए समाज जनों से भूमि प्रदान होने पर सामुदायिक भवन निर्माण करने का विचार रखा। इस पर समाजजनों ने उनका आभार व्यक्त किया।

अजजा मोर्चा के जिलाअध्यक्ष मोहन पुजारी ने समाजजनों से हर वर्ष इस प्रकार के आयोजनों में सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की।

कार्यक्रम का संचालन मोहन पुजारी द्वारा किया गया, वहीं मंच संचालन अनुसूचित जनजाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष संजय सारथी  ने किया।

अंत में यह आयोजन सामाजिक एकता, जागरूकता और बाबा साहेब के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम बना। कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन नाहटा पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नागेंद्र शुक्ला पूर्व जनपद अध्यक्ष एवं जिला मंत्री दिनेश्वरी नेताम महेंद्र नेताम नगरी मंडल मंत्री अंबिका ध्रुव जनपद उपाध्यक्ष हृदय साहू कमल डागा मीडिया प्रभारी राम गोपाल साहू नीलम साहू अजय ध्रुव दीनदयाल यादव जनपद सदस्य सभापति प्रेमलता नागवंशी प्रतिमा देवांगन चेलेश्वरी साहू दीनदयाल सेन सुलोचना सिन्हा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विकास सोनी पार्षद अश्विनी निषाद शंकर देव देवचरण ध्रुव राजा पवार असकरण पटेल विनीता कोठारी डागेश्वरी साहू अलका साव  खेमेन्द्र साहू जीवन कुटरे नेहा वैदे शिलाबाई  कुटरे  रेखा लोनहरे पूनम रामटेक आदि सामाजिक जन उपस्थित थे

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !