धमतरी पुलिस का बड़ा एक्शन: 56 ग्राम हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, 16.24 लाख की जब्ती

0

 

धमतरी पुलिस का बड़ा एक्शन: 56 ग्राम हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, 16.24 लाख की जब्ती

दो दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई, अंतर्राज्यीय ड्रग नेटवर्क को बड़ा झटका



उत्तम साहू,धमतरी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में धमतरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना अर्जुनी पुलिस ने 56 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कार, मोबाइल, नगद समेत कुल 16 लाख 24 हजार 240 रुपये की सामग्री जब्त की है। इसे जिले में अब तक की सबसे बड़ी हेरोइन बरामदगी माना जा रहा है।

फारेस्ट नाका के पास कार में चल रहा था सौदा

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि श्याम तराई फारेस्ट नाका के पास एक कार में अवैध मादक पदार्थ की बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी और तीनों आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। तलाशी के दौरान कार से करीब 56 ग्राम हेरोइन, नगद रकम, मोबाइल फोन और वाहन बरामद किया गया।

मास्टरमाइंड इस्लामुद्दीन लंबे समय से रडार पर

पुलिस के मुताबिक इस पूरे नेटवर्क का सरगना मोहम्मद इस्लामुद्दीन कुरैशी पिछले 8 महीनों से निगरानी में था। वह रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद और धमतरी समेत कई जिलों में सक्रिय था। आरोपी बार-बार मोबाइल नंबर बदलकर पुलिस को चकमा देता था, लेकिन आखिरकार पुलिस ने उसे धर दबोचा।

पहले पकड़े गए आरोपियों से खुला राज

एक दिन पहले सिटी कोतवाली में हुई हेरोइन कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान इस नेटवर्क की जानकारी मिली थी। इसके बाद धमतरी पुलिस ने अलग-अलग जिलों में मुखबिर तंत्र सक्रिय कर आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी और पुख्ता सूचना पर कार्रवाई की।

पंजाब से मंगाई जाती थी हेरोइन

पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी इस्लामुद्दीन पिछले डेढ़ से दो वर्षों से पंजाब से ट्रेन के जरिए हेरोइन लाकर छत्तीसगढ़ में सप्लाई कर रहा था। इस गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने अंतर्राज्यीय ड्रग सप्लाई चैन की अहम कड़ी तोड़ दी है।

जब्त सामग्री

  • 56 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) – करीब 11 लाख
  • मारुति स्विफ्ट कार – करीब 5 लाख
  • 2 मोबाइल फोन – करीब 20 हजार
  • नगद राशि – 4,240
  • कुल जब्ती – 16,24,240

गिरफ्तार आरोपी

  1. निजामुद्दीन कुरैशी (28 वर्ष), बालोद
  2. अनिता नेताम (37 वर्ष), बालोद
  3. मोहम्मद इस्लामुद्दीन कुरैशी (34 वर्ष), बालोद

एनडीपीएस एक्ट में भेजे गए जेल

थाना अर्जुनी में अपराध क्रमांक 56/2026 के तहत धारा 21(बी) और 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

जनता से अपील

धमतरी police ने आम नागरिकों से अपील की है कि नशे के खिलाफ इस अभियान में सहयोग करें और किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !