विधायक अम्बिका मरकाम की अध्यक्षता में जीवनदीप समिति की साधारण सभा संपन्न,

0

 

विधायक अम्बिका मरकाम की अध्यक्षता में जीवनदीप समिति की साधारण सभा संपन्न, 

स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को मिली मंजूरी



उत्तम साहू 

नगरी, 09 अप्रैल 2026। सिहावा विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती अम्बिका मरकाम की अध्यक्षता में जीवनदीप समिति की साधारण सभा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगरी क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने, मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान समिति ने पिछली बैठक में स्वीकृत कार्यों की प्रगति का विस्तृत मूल्यांकन किया। साथ ही स्वास्थ्य केंद्रों में सुविधाओं के विस्तार के लिए नए प्रस्तावों पर चर्चा कर उन्हें सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। समिति द्वारा संस्थागत आय-व्यय का लेखा-जोखा भी प्रस्तुत किया गया, जिस पर सदस्यों ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में जनपद पंचायत नगरी के अध्यक्ष महेश गोटा, नगर पंचायत नगरी के अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, एसडीएम नगरी प्रीति दुर्गम, नगर पंचायत नगरी के स्वास्थ्य सभापति शंकर देव, विद्युत विभाग के जेई ऋषभ बिसेन, जनपद पंचायत नगरी के पीओ सहित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान बीएमओ नगरी ने अस्पताल की क्लिनिकल गतिविधियों एवं उपचार संबंधी प्रगति की जानकारी दी, वहीं बीपीएम नगरी द्वारा एजेंडा प्रस्तुत करते हुए भविष्य की कार्ययोजनाओं का खाका रखा गया। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण कुमार नेताम सहित अस्पताल स्टाफ की भी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर विधायक श्रीमती अम्बिका मरकाम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !