कोसा धागाकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

0

 

कोसा धागाकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर


उत्तम साहू 

नगरी। जिला खनिज न्यास धमतरी के आर्थिक सहयोग एवं खोज संस्था के तकनीकी सहयोग से विकासखंड नगरी के वनांचल ग्राम तुमड़ीबाहर में ग्रामोद्योग विभाग (रेशम विभाग) द्वारा कोसा धागाकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत दो ग्रामों से 20-20 हितग्राहियों को 09 अप्रैल 2026 से 08 मई 2026 तक कोसा धागाकरण का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ते हुए उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

उल्लेखनीय है कि वन प्रबंधन समिति के गठन के बाद जंगलों की सामुदायिक देखरेख के दौरान महिलाओं द्वारा कोसा फसल पाए जाने की जानकारी धमतरी कलेक्टर श्री अविनाश मिश्रा को दी गई थी। इसी के परिणामस्वरूप महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह पहल शुरू की गई है।

शुभारंभ कार्यक्रम में जनपद सदस्य श्रीधन सोम, ग्राम पंचायत ठेनही के सभापति दिनेश यादव, ग्राम सभा सदस्य गजानंद अहीर, वन प्रबंधन समिति अध्यक्ष प्रकाश ओटी सहित खोज संस्था के बेनीपुरी गोस्वामी, मीनाक्षी यादव एवं अजय कुंजाम उपस्थित रहे।

इसके अलावा वन प्रबंधन समिति की सचिव प्रियंका साहू, पार्वती नेताम, होमेश्वरी ध्रुव, कृषि सखी मिश्री देवी सहित बड़ी संख्या में महिला प्रशिक्षणार्थी—बालिका मरकाम, संगीता, तेजमती, राधिका, महेश्वरी, दमयंती, पद्मिनी, पूर्णिमा, तारामती, रूपा, संतोषी यादव, भुवनेश्वरी, सविता ध्रुव, यमुना ध्रुव, लेखनी ध्रुव, रुक्मणी ध्रुव, मनेष ध्रुव, परमेश्वरी भंडारी, रेवती ध्रुव सहित ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्र की महिलाओं को कोसा उत्पादन से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !