पाली में ब्लॉक कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर

0

पाली में ब्लॉक कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर



         पाली/कोरबा से ज्ञान शंकर तिवारी की रिपोर्ट

कोरबा जिले के अंतर्गत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाली में संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। यह सूची संगठन सृजन अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा के अध्यक्ष मनोज चौहान के मार्गदर्शन में जारी की गई।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सत्यनारायण पैकरा ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी नेतृत्व के निर्देशानुसार सक्रिय, समर्पित एवं जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।

प्रमुख नियुक्तियाँ इस प्रकार हैं:

  • कोषाध्यक्ष: श्रवण दास मानिकपुरी
  • उपाध्यक्ष: रामप्रसाद चौहान, अंबिका पटेल, संत पैकरा, व्यास नारायण कंवर, चंद्र किरण डिक्सेना, जानकुंवर सरोटिया
  • महामंत्री: मिर्जा कय्यूम बेग (पूर्व व वर्तमान जनपद प्रतिनिधि), सुमन सारथी, रामकुमार मरावी, सुधराम अगरिया, शकुंतला मरावी सहित अन्य
  • सचिव: यशवंत पैकरा, बेलन कंवर, पंचराम श्याम, मनबोध पटेल, कांती सरोटिया, अर्जुन दास, प्रकाश नारायण, विष्णु गीर सहित अन्य
  • कार्यकारिणी सदस्य: गुलाब धनवार, रीमन बड़ा, देवेंद्र नेटी, पप्पू दास, मनोहर कोराम आदि

ब्लॉक अध्यक्ष सत्यनारायण पैकरा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे मंडल स्तर पर पंचायत अध्यक्ष एवं बूथ प्रभारियों की नियुक्ति शीघ्र करें। उन्होंने कहा कि नई टीम बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इस घोषणा के बाद स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !