फरसियां स्कूल का परीक्षा परिणाम शानदार, 10वीं में मीनाक्षी साहू और 12वीं में ईशा सोन अव्वल
नगरी फरसियां। हायर सेकेंडरी स्कूल एवं हाई स्कूल फरसियां का इस वर्ष का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा है। विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन से विद्यालय का नाम गौरवान्वित हुआ है।
12वीं का परिणाम:
कुल 65 विद्यार्थियों में से 36 प्रथम श्रेणी एवं 26 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। इस प्रकार 12वीं का कुल परीक्षा परिणाम 95.38% रहा।
- प्रथम स्थान: ईशा सोन (पिता गजानन सोन) – 79.8%
- द्वितीय स्थान: चांदनी ध्रुव (पिता पवन कुमार ध्रुव) – 79.2%
- तृतीय स्थान: खेमन साहू (पिता नीलकमल साहू) – 78.5%
10वीं का परिणाम:
कुल 95 विद्यार्थियों में से 50 प्रथम, 39 द्वितीय एवं 1 तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। इस प्रकार 10वीं का परीक्षा परिणाम 94.73% रहा।
- प्रथम स्थान: मीनाक्षी साहू (पिता धर्मेंद्र साहू) – 89.8%
- द्वितीय स्थान: निकिता ध्रुव (पिता उत्तम कुमार ध्रुव) – 87.15%
- तृतीय स्थान: लालिमा साहू (पिता परमेश्वर साहू) – 84.01%
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्राचार्य नीरज सोन, परीक्षा प्रभारी निरुपमा श्रीमाली सहित समस्त शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
गांव में भी इस सफलता को लेकर खुशी का माहौल है और अभिभावकों ने विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना की है।


