नगरी पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन: अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार, चार जगहों पर एक साथ रेड, 4 आरोपी गिरफ्तार

0

 

नगरी पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन: अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार, चार जगहों पर एक साथ रेड, 4 आरोपी गिरफ्तार



उत्तम साहू 

नगरी/ धमतरी, 05 मई 2026। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत नगरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अलग-अलग स्थानों पर एक साथ दबिश दी। इस दौरान 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा कुल 26.66 लीटर अवैध शराब और 4010 रुपये की बिक्री रकम जब्त की गई है।

पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशन में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना नगरी पुलिस ने मुखबिर सूचना और पूर्व शिकायतों के आधार पर विशेष टीम गठित कर सुनियोजित ढंग से रेड की। कार्रवाई के दौरान अवैध महुआ शराब के ठिकानों का भंडाफोड़ किया गया और मौके पर ही भट्टियों को ध्वस्त कर लाहान को नष्ट किया गया।

प्रमुख कार्रवाई

  • अपराध क्रमांक 34/2026: बिरझु राम सोनबेर (55) के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त।
  • अपराध क्रमांक 35/2026: निर्मला नवरंग (45) से 3.5 लीटर शराब व 250 रुपये बिक्री रकम जब्त।
  • अपराध क्रमांक 36/2026: लल्लन कुमार नवरंग (61) से 10.160 बल्क लीटर शराब व 200 रुपये जब्त।
  • अपराध क्रमांक 37/2026: फगनी बाई (45) से 1.3 लीटर शराब व 150 रुपये जब्त।

इस कार्रवाई में कुल 2 पुरुष और 2 महिला आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।


                पुलिस का सख्त संदेश

धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे मामलों में कठोर कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा, साथ ही उनके पूरे नेटवर्क और आर्थिक स्रोतों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !