बजरंग चौक नगरी में हुए सड़क हादसे के अज्ञात व्यक्ति की पहचान के लिए पुलिस की अपील

0

 

बजरंग चौक नगरी में हुए सड़क हादसे के अज्ञात व्यक्ति की पहचान के लिए पुलिस की अपील



उत्तम साहू,नगरी/ धमतरी जिले के नगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बजरंग चौक पर बीते वर्ष हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में घायल अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई है। घटना के बाद से पुलिस मृतक की शिनाख्त (पहचान) करने की कोशिशों में जुटी है, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिल पाई है। ऐसे में नगरी पुलिस ने आम जनता, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों से मृतक की पहचान करने में सहयोग की भावुक अपील की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 28 मई 2025 को बजरंग चौक नगरी में एक सड़क हादसा हुआ था। हादसे के बाद मौके पर मौजूद सजग समाजसेवियों—सन्नी जैन और अनिल बाधवानी ने घायल व्यक्ति को तुरंत मसीहा बनकर संभाला और अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रायपुर के डीकेएस (DKS) अस्पताल रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

नगरी पुलिस ने अज्ञात मृतक की पहचान के लिए उसका हुलिया जारी किया है, जो इस प्रकार है:

 उम्र: लगभग 40 वर्ष कद (लंबाई): करीब 5 फीट 5 इंच रंग सांवला शारीरिक बनावट:दुबला-पतला शरीर बाल:काले

पुलिस की अपील: "आपकी एक जानकारी, दे सकती है सहारा

नगरी थाना प्रभारी और उनकी टीम मृतक के परिजनों तक पहुंचने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। पुलिस ने आम जनता से अपील करते हुए कहा है:

 "यदि किसी को भी इस हुलिए के व्यक्ति या उसके परिवार के संबंध में कोई भी जानकारी हो, तो वे तुरंत थाना नगरी या अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में सूचना दें। आपकी एक छोटी सी जानकारी किसी भटकते परिवार को उनके अपने तक पहुंचा सकती है और मृतक को ससम्मान अंतिम विदाई मिल सकती है।"


यदि आपके पास कोई सुराग या जानकारी है, तो आप सीधे नगरी थाना में संपर्क कर सकते हैं। इस खबर को अधिक से अधिक साझा करें ताकि मृतक के परिजनों तक जानकारी पहुंच सके।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !