पति के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली महिला पर हमला, इलाज के दौरान मौत, आरोपी गिरफ्तार

0

 

पति के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली महिला पर हमला, इलाज के दौरान मौत, आरोपी गिरफ्तार



कवर्धा। कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रोकनी में एक महिला की संदिग्ध मौत के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि आपसी विवाद के चलते हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 22 वर्षीय सोनकली बैगा को उसके पति जेठूराम बैगा द्वारा गंभीर हालत में जिला अस्पताल कवर्धा में भर्ती कराया गया था, जहां 27 अप्रैल 2026 को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक सूचना पर थाना कवर्धा में मामला दर्ज किया गया, जबकि घटना स्थल कुकदूर थाना क्षेत्र में होने के कारण वहां मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि मृतिका का अपने पड़ोसी अर्जुन बैगा के साथ कथित अवैध संबंध था। 21 अप्रैल को अर्जुन बैगा की पत्नी मंदाकिनी बैगा ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया।

बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान गुस्से में आकर मंदाकिनी बैगा ने बांस के डंडे से सोनकली बैगा पर हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में महिला अपने घर पहुंची, जहां से परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने जांच के बाद आरोपी मंदाकिनी बैगा को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !