शानदार उपलब्धि पर खुशाली जैन को मिली बधाइयां

0

 

शानदार उपलब्धि पर खुशाली जैन को मिली बधाइयां

12वीं बोर्ड परीक्षा में 96.2 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में रहीं प्रथम


उत्तम साहू 

नगरी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 12वीं परीक्षा में महानदी एकेडमी देऊरपारा नगरी की कॉमर्स संकाय की छात्रा खुशाली जैन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इस उत्कृष्ट सफलता के साथ उन्होंने विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल कर अपने परिवार, विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।



खुशाली जैन नगर के आभूषण व्यवसायी राकेश जैन की सुपुत्री हैं। उनकी इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। खुशाली ने अपनी उपलब्धि का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन, नियमित अध्ययन और निरंतर अभ्यास को दिया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन के साथ पढ़ाई करने से सफलता अवश्य मिलती है।

विद्यालय प्रबंधन एवं क्षेत्र के लोगों ने खुशाली की इस उपलब्धि को अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया है। उनकी सफलता पर राज कुमार शील, विनय नाग, गगन नाहटा, अमजद खान, अनिल जैन, आनंद देवांगन, प्रवीण साहू, कृष्ण कुमार साहू, उत्तम सोनी, चैनसुख बोहरा, अतुल ध्रुव एवं भूपेश बनपेला सहित अनेक लोगों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !