पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन
चैतमा पेट्रोल पंप के सामने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
पाली-कोरबा से ज्ञान शंकर तिवारी की रिपोर्ट
पाली/चैतमा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा (ग्रामीण) के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाली द्वारा चैतमा स्थित पेट्रोल पंप के सामने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई को लेकर विरोध जताया।
कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाली के अध्यक्ष सत्यनारायण पैंकरा ने किया। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतों का सीधा असर आम जनता, किसानों एवं मध्यम वर्ग पर पड़ रहा है। महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे लोगों का घरेलू बजट बिगड़ रहा है और आम जीवन प्रभावित हो रहा है।
धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आम नागरिकों से संवाद कर महंगाई के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया तथा सरकार से पेट्रोल-डीजल के दामों में राहत देने की मांग की।
इस अवसर पर अजय सैनी, डीके आदिले, तुषार रॉबिन्सन, कुरान सिंह, श्यामू सलाम, दिनेश मेहंत, दुर्गेश माणिकपुरी, अमरनाथ नागदेव, रामप्रसाद चौहान, अमुंद भारिया, हेमंत यादव, मारखन सिंह, संपाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

