श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह को लेकर तैयारियां पूरी, मोहभट्टा में भक्तिमय माहौल

0

 

श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह को लेकर तैयारियां पूरी, मोहभट्टा में भक्तिमय माहौल

        पाली-कोरबा से ज्ञान शंकर तिवारी की रिपोर्ट।

मोहभट्टा (सरगांव), मुंगेली। ग्राम मोहभट्टा में आगामी 17 मई से 25 मई 2026 तक आयोजित होने वाले श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह समारोह को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परमधामवासी प्रदुमन प्रसाद पाठक की पुण्य स्मृति एवं पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर आयोजित इस धार्मिक आयोजन से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण निर्मित हो गया है। श्रद्धालुओं में कथा श्रवण को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

आयोजन समिति के अनुसार प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 11 बजे तक तथा शाम 4 बजे से हरि इच्छा तक कथा प्रवचन का आयोजन किया जाएगा। कथा व्यास श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे। आयोजन स्थल निज निवास स्थान, गुड़ी चौक मोहभट्टा (सरगांव), जिला मुंगेली रखा गया है।

समारोह का शुभारंभ 17 मई, रविवार को भव्य कलश यात्रा, वेदी पूजन एवं गौकर्ण कथा के साथ होगा। 18 मई को सुकदेव जन्म एवं परीक्षित जन्म, 19 मई को सृष्टि विस्तार एवं वराह अवतार, 20 मई को प्रहलाद चरित्र एवं वामन अवतार का वर्णन किया जाएगा।

इसी क्रम में 21 मई को श्रीराम जन्म एवं श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, 22 मई को बाल लीला, माखन चोरी एवं गोवर्धन लीला, 23 मई को कंस वध एवं रुक्मणी विवाह तथा 24 मई को सुदामा चरित्र एवं परीक्षित मोक्ष का प्रसंग सुनाया जाएगा। वहीं 25 मई को गीता प्रवचन, तुलसी विवाह, पूर्णाहुति, कपिला तर्पण एवं सहस्त्रधारा कार्यक्रम के साथ आयोजन का समापन होगा।

आयोजन समिति एवं समस्त पाठक परिवार ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण कर धर्म लाभ लेने की अपील की है। आयोजन को सफल बनाने में इन्दिरा देवी पाठक, श्रीमती रानी पाठक, श्रीमती सुरुचि–रजनीश पाठक, श्रीमती पुष्पलता–नीलकमल पाठक, श्रीमती अन्नु–इन्द्रप्रकाश पाठक (रिकु) सहित समस्त पाठक परिवार का विशेष सहयोग रहेगा।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !