धमतरी में IPL ऑनलाइन सट्टा पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

0

 

धमतरी में IPL ऑनलाइन सट्टा पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार


उत्तम साहू 

धमतरी, 01 मई 2026। जिले में अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत धमतरी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने आईपीएल मैचों में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मोबाइल, नगदी और ट्रांजेक्शन से जुड़े सबूत जब्त किए हैं।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिलेभर में ऑनलाइन सट्टा पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी दौरान थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रूद्री रोड स्थित बग्गा बार के पीछे कुछ लोग आईपीएल मैचों में हार-जीत का दांव लगाकर सट्टा संचालित कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और दो संदिग्धों को पकड़ा।

पूछताछ में आरोपियों की पहचान विकाश पटेल (25 वर्ष) और टिकेश्वर साहू (27 वर्ष) के रूप में हुई। जांच के दौरान दोनों के द्वारा ऑनलाइन सट्टा संचालित करना पाया गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन, ट्रांजेक्शन से जुड़े स्क्रीनशॉट और कुल 36 हजार रुपये नगद जब्त किए हैं। जब्त सामग्री में एक मोटोरोला G85 मोबाइल, एक वीवो NEO 9 प्रो मोबाइल और नगदी शामिल है।

आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 07 एवं बीएनएस की धारा 112 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

धमतरी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अवैध सट्टा और जुए जैसी गतिविधियों से दूर रहें तथा ऐसी किसी भी सूचना की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते सख्त कार्रवाई की जा सके।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !