पाली क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित विभिन्न बूथों में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई गई पोलियो की दवा
पाली से ज्ञान शंकर तिवारी की रिपोर्ट
कोरबा/पाली: राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत पाली क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और विभिन्न बूथों पर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। अभियान का शुभारंभ मुख्य अतिथि पाली तानाखार विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम ने बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर किया।
इस अवसर पर विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम* ने कहा: "पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बचाव का एकमात्र उपाय समय पर खुराक है, एक भी बच्चा छूटना नहीं चाहिए यह हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है कि भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने में सहयोग करें,
पाली नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल ने अपील की: "अभिभावक अपने बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो की दो बूंद पिलवाएं दो बूंद जिंदगी की हैं, स्वास्थ्य विभाग की टीम घर घर जाकर भी खुराक पिला रही है, उनका सहयोग करें, क्योंकि पोलियो अभियान की सफलता के लिए जनभागीदारी जरूरी है, साथ ही पीआईसी सदस्य स्वास्थ्य विभाग श्रीमती दीप्ति दीपक शर्मा ने बताया कि पाली ब्लॉक में लक्ष्य के अनुरूप सभी बच्चों को कवर करने के लिए बूथ, मोबाइल टीम और ट्रांजिट टीम बनाई गई हैं,और इनके बावजूद कोई बच्चा छूट गया हो तो स्वास्थ्य कर्मचारी अगले दो दिन 29 एवं 30 जून को घर घर जाकर पोलियो की दवा पिलाएंगे,
बीएमओ अनिल सराफ ने पोलियो के बारे में जानकारी देते हुए कहा: "पोलियो एक संक्रामक रोग है जो बच्चों को अपंग बना सकता है,इसकी कोई दवा नहीं है, केवल बचाव ही उपाय है, इसलिए हर बच्चे को 5 साल तक हर बार अभियान में खुराक पिलाना जरूरी है,कार्यक्रम में नगर पंचायत उपाध्यक्ष लखन प्रजापति,विधायक प्रतिनिधि कुलदीप सिंह मरकाम,पत्रकार कमल वैष्णव, पार्षद प्रतिनिधि दीपक शर्मा,अर्चना स्रोते,प्रभात तिवारी, चंद्रकुमारी पोर्ते,ज्ञान चंद कश्यप,पूर्णिमा साहू,नीलिमा डिक्सेना सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन और नागरिक बंधु उपस्थित थे।

