किराना दुकान की आड़ में चल रहा था अवैध शराब कारोबार, 128 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

0

 

किराना दुकान की आड़ में चल रहा था अवैध शराब कारोबार, 128 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार



उत्तम साहू,धमतरी।
जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत धमतरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए किराना दुकान की आड़ में संचालित अवैध शराब बिक्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 128 पौवा देशी शराब, बिक्री रकम सहित कुल 11,540 रुपये का माल जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब, गांजा एवं अन्य मादक पदार्थों के निर्माण, संग्रहण, परिवहन और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बठेना पारा स्थित जेल रोड पर एक किराना दुकान में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री की जा रही है।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस टीम ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में मौके पर पहुंचकर छापेमार कार्रवाई की। तलाशी के दौरान दुकान संचालक रामखिलावन सिन्हा (32 वर्ष) के कब्जे से कुल 128 पौवा अवैध देशी शराब बरामद की गई। जब्त शराब में देशी मसाला और प्लेन शराब शामिल है। पुलिस के अनुसार बरामद शराब की कुल मात्रा लगभग 23.04 लीटर है।

पुलिस ने शराब के साथ बिक्री से प्राप्त नकदी भी जब्त की। जब्त शराब एवं बिक्री रकम की कुल कीमत 11,540 रुपये आंकी गई है। पूछताछ के दौरान आरोपी शराब के भंडारण एवं बिक्री संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब, गांजा एवं अन्य नशीले पदार्थों के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार की सख्त और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !