सेवा, संकल्प और सुशासन के 12 वर्ष:
सांकरा के दंतेश्वरी मंदिर में प्रधानमंत्री मोदी के लिए हुई विशेष पूजा
मंदिर परिसर में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान के दौरान उपस्थित जनों ने विधि-विधान से माता दंतेश्वरी की पूजा कर राष्ट्र के विकास और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने सुशासन, बुनियादी विकास, गरीब कल्याण, आत्मनिर्भरता और वैश्विक स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाने के अनेक महत्वपूर्ण पड़ाव तय किए हैं।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा, जिला पंचायत सदस्य अजय ध्रुव, जिला कार्यकारिणी सदस्य रवि दुबे, जनपद सदस्य राजेश नाथ गोसाई, भाजपा नगरी मंडल महामंत्री सुलोचना साहू, सरपंच नागेंद्र बोरझा सहित गिरवर भण्डारी, हेमलता साहू, सत्ती मरकाम, रंजना साहू, अमेश ध्रुव, जन्मेजय साहू, पवन साहू, साधु राम साहू, महेश साहू, पारस साहू, बोधन साहू, रामदास मानिकपुरी, भूषण साहू एवं जनक राम साहू उपस्थित रहे।
पूजा-अर्चना के पश्चात उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के विकास, जनहितकारी योजनाओं और सुशासन की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही, जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय और उत्साहपूर्ण वातावरण से सराबोर रहा।



