केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर धमतरी में तीन दिवसीय भव्य छायाचित्र प्रदर्शनी आज से

0


केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर धमतरी में तीन दिवसीय भव्य छायाचित्र प्रदर्शनी आज से

16 से 18 जून तक आमातालाब इंडोर स्टेडियम में दिखेगी विकास और जनकल्याण की झलक



उत्तम साहू 

धमतरी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनसंपर्क विभाग द्वारा धमतरी में 16 से 18 जून तक तीन दिवसीय भव्य छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। यह प्रदर्शनी स्थानीय बाबू पंढरीराव कृदत्त इंडोर स्टेडियम, आमातालाब में आयोजित होगी, जहां केंद्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उनकी उपलब्धियों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया जाएगा।

प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को शासन की विभिन्न योजनाओं और उनसे समाज में आए सकारात्मक परिवर्तनों से अवगत कराना है। प्रदर्शनी में रंगीन छायाचित्रों, आंकड़ों, ग्राफिक्स एवं सूचना पटलों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की संख्या, विकास कार्यों की प्रगति और उनके प्रभावों को तथ्यात्मक रूप से प्रस्तुत किया जाएगा।

प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, डिजिटल इंडिया, विकसित भारत संकल्प अभियान तथा लखपति दीदी जैसी केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं के साथ-साथ छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को भी प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा। योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की प्रेरक सफलता की कहानियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोक कलाकारों और सांस्कृतिक दलों द्वारा लोकगीत, लोकनृत्य एवं कला जत्था प्रस्तुत कर जनजागरूकता का संदेश दिया जाएगा। इसके अलावा प्रदर्शनी स्थल पर स्थापित विशाल एलईडी स्क्रीन पर विभिन्न योजनाओं, विकास परियोजनाओं और जनकल्याणकारी पहलों पर आधारित वृत्तचित्रों का प्रदर्शन किया जाएगा। हितग्राहियों के अनुभव और सफलता की कहानियां भी प्रदर्शित की जाएंगी, जिससे लोगों को योजनाओं के वास्तविक प्रभाव की जानकारी मिल सके।

इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग की मासिक पत्रिका ‘जनमन’ तथा अन्य प्रचार-प्रसार सामग्री का वितरण भी किया जाएगा। प्रदर्शनी के दौरान जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों, महिला स्व-सहायता समूहों, प्रबुद्ध नागरिकों एवं आमजन से योजनाओं के संबंध में सुझाव और प्रतिक्रियाएं भी प्राप्त की जाएंगी।

जनसंपर्क विभाग ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी का अवलोकन कर शासन की जनहितकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त करें तथा इस जनजागरूकता अभियान का हिस्सा बनें।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !