पीपरछेड़ी में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 52 पाव अवैध देशी शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

0

 

पीपरछेड़ी में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 52 पाव अवैध देशी शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार



उत्तम साहू,धमतरी। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में ग्राम पीपरछेड़ी (ग), थाना अर्जुनी क्षेत्र में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी के कब्जे से 52 पाव देशी प्लेन मदिरा जब्त की है। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार, जिला कलेक्टर श्री अविनाश मिश्रा के निर्देश तथा प्रभारी अधिकारी श्री निशांत साधु के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में आबकारी उप निरीक्षक श्री आशीष ध्रुव के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर ग्राम पीपरछेड़ी में आरोपी सुमित कुमार भारती (पिता- लूकेश भारती) के घर दबिश दी।

तलाशी के दौरान टीम को आरोपी के कब्जे से 52 पाव देशी प्लेन शराब बरामद हुई। इसके बाद आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59-क के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

आबकारी विभाग ने बताया कि यह कार्रवाई जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है। विभाग ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इस अभियान को सफल बनाने में आबकारी उप निरीक्षक श्री आशीष ध्रुव, श्री अजय राज कश्यप, श्री गिरजा शंकर बघेल, श्री विवेक कुमार दीवान, मुख्य आरक्षक श्री मुरली सोनी, आबकारी आरक्षक प्रशांत यादव, मेघा सिन्हा, उमालक्ष्मी, अरविंद नेताम, कौशल नेताम, राजकिशोर, नीरज चंद्राकर तथा वाहन चालक शैलेन्द्र साहू और अर्जुन का सराहनीय योगदान रहा।

आबकारी विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध शराब के निर्माण, परिवहन या बिक्री की जानकारी मिले तो उसकी सूचना तत्काल विभाग को दें, ताकि दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !