अवैध शराब कारोबार पर धमतरी पुलिस की कार्रवाई, 54 पौवा शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

0

 

अवैध शराब कारोबार पर धमतरी पुलिस की कार्रवाई, 54 पौवा शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार



उत्तम साहू,धमतरी, 17 जून 2026। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ धमतरी पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अर्जुनी और कुरूद थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए कुल 54 पौवा देशी प्लेन शराब तथा बिक्री रकम सहित करीब 4,960 रुपये मूल्य का मशरूका जब्त किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ-सट्टा एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जिलेभर में लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अर्जुनी थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बलियारा-शंकरदाह रोड स्थित सार्वजनिक शौचालय के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेच रहा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी पुलिस को देखकर फरार हो गया। तलाशी के दौरान घटनास्थल से 41 पौवा देशी प्लेन शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत 3,280 रुपये बताई गई है। मामले में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही है।

वहीं, कुरूद थाना पुलिस को ग्राम मरौद के पिपरिहा तालाब के पास अवैध शराब बिक्री की सूचना मिली। पुलिस ने तत्काल दबिश देकर आरोपी कामता महिलाकर (36 वर्ष) निवासी ग्राम मरौद को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 13 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 1,040 रुपये तथा बिक्री से प्राप्त 640 रुपये नकद जब्त किए गए। कुल 1,680 रुपये का मशरूका बरामद हुआ है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 186/26 के तहत आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(ख) में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब, नशे के कारोबार और अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !