मुख्यमंत्री जवाहर उत्कर्ष योजना: कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए प्राक्चयन परीक्षा 5 जुलाई को
उत्तम साहू,धमतरी। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति जवाहर उत्कर्ष योजना के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए प्राक्चयन परीक्षा का आयोजन 5 जुलाई 2026 (रविवार) को किया जाएगा।
सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि परीक्षा दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी आदर्श विद्यालय, गोकुलपुर (धमतरी) स्थित परीक्षा केंद्र में आयोजित होगी।
परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय धमतरी, कुरूद, मगरलोड एवं नगरी से 3 जुलाई 2026 तक प्राप्त कर सकते हैं।
आदिवासी विकास विभाग ने सभी पात्र विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों से समय पर प्रवेश पत्र प्राप्त कर निर्धारित तिथि एवं समय पर परीक्षा केंद्र में उपस्थित होने की अपील की है।

