धरती आबा बिरसा मुंडा की शहादत दिवस पर नगरी में ओबीसी समाज की ब्लॉक स्तरीय समन्वय बैठक कल 9 जून को

0

 धरती आबा बिरसा मुंडा की शहादत दिवस पर नगरी में ओबीसी समाज की ब्लॉक स्तरीय समन्वय बैठक कल 9 जून को 



उत्तम साहू,नगरी। धरती आबा Birsa Munda की 126वीं शहादत दिवस के अवसर पर ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) संयोजन समिति, छत्तीसगढ़ द्वारा 9 जून 2026 (मंगलवार) को नगरी में ब्लॉक स्तरीय संगठनात्मक समन्वय बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक देवांगन समाज भवन, सिहावा रोड, नगरी में अपराह्न 3 बजे से शाम 7 बजे तक संपन्न होगी।


बैठक की अध्यक्षता ओबीसी संयोजन समिति के संस्थापक एवं सदस्य स्टेट बार काउंसिल छत्तीसगढ़ अधिवक्ता शत्रुघ्न सिंह करेंगे। कार्यक्रम में समिति के संस्थापक सदस्य, राष्ट्रीय प्रचारक एवं प्रदेश कार्यसमिति अध्यक्ष टिकेश्वर साहू विशेष वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे।


आयोजन में ब्लॉक स्तर के प्रमुख पदाधिकारी एवं समाज प्रतिनिधि योगेश कुमार साहू, सोमनाथ देवांगन, पेमन स्वर्णबेर, आलोक सिंहा, पुरुषोत्तम निर्मलकर, दीपेश निषाद, सिमंत पटेल एवं पूनम प्रजापति सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होंगे।


बैठक में धरती आबा बिरसा मुंडा के स्वतंत्रता संग्राम, सामाजिक संघर्ष और उनके विचारों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही ओबीसी एवं आदिवासी समाज की सांस्कृतिक समानताओं, स्वतंत्र नेतृत्व निर्माण की आवश्यकता, ट्रायबल क्षेत्रों में निवासरत ओबीसी समाज को पांचवीं अनुसूची एवं पेसा कानून के दायरे में शामिल करने की मांग तथा संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श होगा।


इसके अलावा 26 जून 2026 को रायपुर में प्रस्तावित राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों एवं रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी। आयोजकों ने क्षेत्र के समाजजनों, युवाओं और पदाधिकारियों से बैठक में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सामाजिक मुद्दों पर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है।


ओबीसी संयोजन समिति, छत्तीसगढ़ ने इसे सामाजिक जागरूकता, संगठन सुदृढ़ीकरण और अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर संवाद का महत्वपूर्ण मंच बताया है।

जय ओबीसी, जय किसान, जय आदिवासी, जय मूलनिवासी के संदेश के साथ कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !