अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शा.उ.मा.वि.बेधवापथरा में योगाभ्यास का आयोजन

0

 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शा.उ.मा.वि.बेधवापथरा में योगाभ्यास का आयोजन

विद्यार्थियों ने सीखे स्वस्थ जीवन के सूत्र, योग के महत्व से हुए परिचित


उत्तम साहू,नगरी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विकास खंड के वनांचल क्षेत्र ग्राम बेधवापथरा स्थित मिडल स्कूल परिसर में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना था।


इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका राजकुमारी उइके, मेश्राम सर एवं मंडावी सर के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। शिक्षकों ने बच्चों को योग के शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी देते हुए बताया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत और एकाग्रता में वृद्धि होती है।



कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए योग को स्वस्थ जीवन की कुंजी बताया। शिक्षकों ने कहा कि वर्तमान समय में योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि संतुलित और सकारात्मक जीवन जीने की प्रभावी पद्धति है।


विद्यालय परिसर में आयोजित इस योग कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य, अनुशासन और आत्मविश्वास का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने प्रतिदिन योग करने एवं दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।


"योग अपनाएं, निरोग रहें" के संदेश के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !