नगरी में पल्स पोलियो अभियान: पार्षद हरीश साहू ने बच्चों को पिलाई दो बूंद जिंदगी की खुराक
नगरी। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत नगरी के वार्ड क्रमांक 15 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र एवं शासकीय माध्यमिक शाला दुर्गा चौक में बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई गई। इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष हरीश साहू ने बच्चों को दो बूंद पल्स पोलियो की दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।
पार्षद हरीश साहू ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं, ताकि उन्हें पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके।
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुलोचना साहू, अमृता लोहारिया एवं गुलेशरी सोम ने अभियान के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान तहसील साहू समाज के संचालक मंडल के अध्यक्ष अनिरुद्ध साहू, नवीन साहू, पन्नालाल साहू सहित वार्ड के गणमान्य नागरिक और अभिभावक भी उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य विभाग ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने 5 वर्ष तक के बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं और पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को मजबूत बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं।

