देह व्यापार पर पुलिस का शिकंजा: लॉज और दुकानों की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश

0

 

देह व्यापार पर पुलिस का शिकंजा: लॉज और दुकानों की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश



दुर्ग। शहर के व्यस्त इंदिरा मार्केट रोड स्थित पोलसाय पारा क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित देह व्यापार के एक नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। जलाराम लॉज तथा आसपास की कुछ दुकानों की आड़ में संचालित बताए जा रहे इस अवैध कारोबार पर छापेमारी करते हुए पुलिस ने 3 युवतियों समेत 7 लोगों को हिरासत में लिया है।

पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के सत्यापन के बाद विशेष टीम ने लगातार निगरानी रखी और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने लॉज से तीन युवतियों और दो युवकों को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा। वहीं, लॉज संचालक सहित अन्य सहयोगियों को भी हिरासत में लिया गया। प्रारंभिक जांच में विजय गुजराती का नाम भी सामने आया है, जबकि एक अन्य संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।

यह कार्रवाई CSP (IPS) हर्षित और DSP भारती मरकाम के नेतृत्व में, DIG-SSP IPS विजय अग्रवाल के निर्देश पर क्राइम ब्रांच और विशेष टीम द्वारा संयुक्त रूप से की गई।

पुलिस जांच में यह तथ्य भी सामने आया है कि इंदिरा मार्केट जैसे व्यस्त इलाके में स्थित लॉज और आसपास की कुछ दुकानों की आड़ में कथित रूप से लंबे समय से अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। स्थानीय लोगों ने भी समय-समय पर संदिग्ध आवाजाही को लेकर शिकायतें दर्ज कराई थीं।

छापेमारी के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई, जिसे पुलिस ने नियंत्रित कर स्थिति सामान्य बनाई। मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस कथित रैकेट से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं तथा इसका नेटवर्क कितना व्यापक है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !