तेज रफ्तार का कहर: आमने-सामने भिड़ीं दो कारें, एक की मौत, चार जिंदगी और मौत के बीच जंग

0


तेज रफ्तार का कहर: आमने-सामने भिड़ीं दो कारें, एक की मौत, चार जिंदगी और मौत के बीच जंग



कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में सोमवार को तेज रफ्तार ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। पंडरिया थाना क्षेत्र के लघान गांव के पास दो कारों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयावह था कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फ्रॉन्क्स (CG 09 JS 4619) और वैगनआर (MP 50 ZB 0139) की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना में कबीरधाम जिले के धरमपुरा निवासी एक व्यक्ति ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही पंडरिया पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह तेज रफ्तार मानी जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !