फिटनेस, पर्यावरण और इंधन बचत का संदेश लेकर निकली धमतरी पुलिस की साइकिल रैली

0

 

फिटनेस, पर्यावरण और इंधन बचत का संदेश लेकर निकली धमतरी पुलिस की साइकिल रैली



उत्तम साहू,धमतरी। फिट इंडिया मूवमेंट और खेलो इंडिया योजना के तहत रविवार को धमतरी पुलिस ने स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और इंधन बचत का संदेश देने के लिए भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के नेतृत्व में आयोजित "Sunday On Cycle" कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारजनों सहित लगभग 500 लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सुबह 7 बजे पुलिस लाइन रूद्री से शुरू हुई साइकिल रैली गंगरेल तक पहुंची और वापस पुलिस लाइन में आकर संपन्न हुई। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने नियमित व्यायाम, स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण के लिए साइकिल के अधिकाधिक उपयोग का संदेश आमजन तक पहुंचाया।



पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने कहा कि स्वास्थ्य व्यक्ति की सबसे बड़ी पूंजी है। नियमित व्यायाम, खेलकूद और साइकिलिंग न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि मानसिक रूप से भी व्यक्ति को ऊर्जावान और सकारात्मक बनाते हैं। उन्होंने कहा कि साइकिल का उपयोग ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय, नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक चतुर्वेदी, रक्षित निरीक्षक दीपक शर्मा, जिले के थाना प्रभारी, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में पुलिस परिवारजन शामिल रहे।

धमतरी पुलिस ने कहा कि भविष्य में भी जनहित, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन जारी रहेगा, ताकि आमजन को स्वस्थ, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया जा सके।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !