पुनम ध्रुव का एन एम एम एस ई (छात्रवृत्ति के लिए) चयन हुआ

0

 

पुनम ध्रुव का एन एम एम एस ई (छात्रवृत्ति के लिए) चयन हुआ 

पीएम श्री श्रृंगीऋषि विद्यालय की छात्रा ने बढ़ाया परिवार, विद्यालय और समाज का मान



उत्तम साहू,नगरी। प्रतिभा, परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर सफलता की नई इबारत लिखते हुए पीएम श्री शासकीय श्रृंगीऋषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नगरी की छात्रा कु. पुनम ध्रुव का चयन प्रतिष्ठित एन एम एम एस ई (छात्रवृत्ति के लिए) में चयन हुआ है ,इस उपलब्धि से उनके परिवार, विद्यालय, नगर पंचायत नगरी तथा आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज में हर्ष का माहौल है।

नगर पंचायत नगरी के चुरियारा पारा, वार्ड क्रमांक 12 निवासी श्री त्रिलोक ध्रुव की सुपुत्री पुनम ध्रुव वर्तमान में विद्यालय के मिडिल विभाग में अध्ययनरत हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत और लगन के दम पर यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। चयन की खबर मिलते ही शुभचिंतकों, समाजजनों और नगरवासियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया।

वार्ड क्रमांक 12 की पार्षद श्रीमती अम्बिका ध्रुव ने पुनम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे नगर पंचायत नगरी के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि पुनम ने यह साबित कर दिया है कि लक्ष्य के प्रति समर्पण और निरंतर प्रयास से हर मंजिल हासिल की जा सकती है। उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने और बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करेगी।

पुनम ध्रुव की इस उपलब्धि पर समाज के वरिष्ठजनों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी हर्ष व्यक्त किया है। शुभकामना देने वालों में नरेश छेदैहा, कैलाश मरई, रामकुमार ध्रुव, हेमलाल मरकाम, संतोष गंगेश, बलराम कुंजाम, विष्णु भास्कर, संत नेताम, नीलू छेदैहा, सुरेश कुंजाम, रेशु नेताम, मनोहर कुंजाम, बसंत अमतिया, मीडिया प्रभारी गितेश्वर ध्रुव, शैल्य नेताम, माधुरी ध्रुव, मीना नेताम, संतोषी मरकाम, भारती सोरी, गोदावरी छेदैहा एवं बुधंतीन नेताम सहित अनेक समाजजनों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

सभी ने विश्वास जताया कि पुनम ध्रुव अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर आने वाले समय में भी सफलता के नए मुकाम हासिल करेंगी और क्षेत्र का नाम प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगी।

पुनम की यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि सपने बड़े हों और इरादे मजबूत, तो मंजिल दूर नहीं होती।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !