मरौद टोल प्लाजा पर ट्रक चालक से मारपीट का आरोप, आरक्षक निलंबित

0

 

मरौद टोल प्लाजा पर ट्रक चालक से मारपीट का आरोप, आरक्षक निलंबित



उत्तम साहू,धमतरी, 17 जून 2026। मरौद टोल प्लाजा के पास एक ट्रक चालक के साथ कथित मारपीट और अनुचित व्यवहार के मामले में धमतरी पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना कुरूद में पदस्थ आरक्षक पवन बर्मन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पुलिस लाइन रूद्री अटैच कर दिया है। साथ ही पूरे मामले की प्राथमिक जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं।

पुलिस विभाग से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, थाना प्रभारी कुरूद द्वारा पुलिस अधीक्षक को भेजे गए प्रतिवेदन में जानकारी दी गई कि आरक्षक पवन बर्मन द्वारा मरौद टोल प्लाजा के समीप एक ट्रक चालक के साथ अनुचित व्यवहार एवं मारपीट किए जाने की सूचना प्राप्त हुई है। इसके अलावा संबंधित आरक्षक अपने ड्यूटी स्थल से भी अनुपस्थित पाया गया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी सूरज सिंह परिहार ने कहा कि पुलिस विभाग की छवि, अनुशासन और आम जनता के विश्वास को प्रभावित करने वाले किसी भी कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रथम दृष्टया विभागीय मर्यादा एवं सेवा आचरण नियमों के उल्लंघन का मामला पाए जाने पर आरक्षक के खिलाफ तत्काल निलंबन की कार्रवाई की गई है।

पुलिस अधीक्षक ने पूरे घटनाक्रम की प्राथमिक जांच कराने के निर्देश दिए हैं। जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि विभागीय अनुशासन और जनविश्वास बनाए रखने के लिए इस प्रकार के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !