अवैध शराब कारोबार पर धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

0

 

अवैध शराब कारोबार पर धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार



उत्तम साहू,धमतरी, 18 जून 2026। धमतरी जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग प्रकरणों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 137 पौवा अवैध देशी शराब, नगदी राशि तथा दो वाहन सहित कुल 1 लाख 34 हजार 660 रुपये की संपत्ति जब्त की है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में अवैध शराब, गांजा एवं अन्य मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत मुखबिर से प्राप्त सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो मामलों का खुलासा किया।

पहले मामले में स्कूटी से शराब परिवहन करते युवक गिरफ्तार

पुलिस ने नहर पार भट्ठी रोड स्थित दानीटोला नहर नाका के पास घेराबंदी कर औद्योगिक वार्ड निवासी चन्द्रप्रकाश बचेकर (28 वर्ष) को अवैध शराब परिवहन करते हुए पकड़ा। आरोपी के कब्जे से एक बैग में रखी 57 पौवा देशी शराब, 6,200 रुपये नगद तथा एक जुपिटर स्कूटी बरामद की गई। जब्त सामग्री की कुल कीमत 25 हजार 760 रुपये आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

दूसरे मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, इलेक्ट्रिक स्कूटी जब्त

दूसरी कार्रवाई दानीटोला शराब भट्ठी के पास की गई, जहां पुलिस ने मुकेश कुमार नागेश (34 वर्ष) और उदय नागेश (22 वर्ष) को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के कब्जे से 80 पौवा देशी मशाला शराब, 900 रुपये नगद तथा एक इलेक्ट्रिक स्कूटी बरामद की गई। जब्त संपत्ति की कुल कीमत 1 लाख 8 हजार 900 रुपये बताई गई है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध भी आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

नशे के कारोबार पर जीरो टॉलरेंस

धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि आसपास कहीं भी अवैध शराब, गांजा या अन्य नशीले पदार्थों के कारोबार की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।

धमतरी पुलिस का संदेश – "सुरक्षित धमतरी, नशामुक्त धमतरी"।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !