वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण प्रदाय करने लगेगा शिविर

0


वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण प्रदाय करने लगेगा शिविर

24 जून को नगरी जनपद में एवं 25 जून को धमतरी में 



उत्तम साहू,धमतरी, 18 जून 2026/सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के तहत भारत सरकारी राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों के लिए छड़ी, वॉकर, व्हीलचेयर, कान की मशीन, चश्मा, छड़ी सीट, व्हील चेयर कमोड सहित, सिलिकॉन फोम तकिया, नी ब्रेस, स्पाइनल सपोर्ट, सरवाईकल कॉलर, किट इत्यादि उपकरण तथा दिव्यांगजनों को एडिप योजना के तहत कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण अंतर्गत ट्रायसाइकिल, व्हीलचेयर, मोटराईज्ड ट्रायसाइकिल, बैशाखी, वॉकर, श्रवण यंत्र, एमआर कीट, दृष्टि बाधितों से संबंधित उपकरण प्रदाय करने के लिए 24 एवं 25 जून को पंजीयन/चिन्हांकन शिविर जिला प्रशासन एवं आसरा सेंटर (भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण, एल्मिको अधिकृत सेल्स एवं रिपेयर एजेंसी) धमतरी द्वारा आयोजन किया जाएगा। 

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने आयुक्त, नगरनिगम धमतरी सहित सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे सुबह 10 से शाम 5 बजे तक मापन/सहायक उपकरण वितरण शिविर में अपने क्षेत्र अंतर्गत अधिक से अधिक संख्या में वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों को आवश्यक दस्तावेज (मूल दस्तावेज एवं छायाप्रति) के साथ उपस्थित कराना सुनिश्चित करें।

समाज कल्याण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 24 जून को जनपद पंचायत नगरी में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें जनपद पंचायत नगरी, जनपद पंचायत मगरलोड, नगर पंचायत नगरी और नगर पंचायत मगरलोड के हितग्राही शामिल हो सकते हैं। इसी तरह 25 जून को जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केन्द्र धमतरी (शासकीय श्रवण बाधितार्थ बालिका विद्यालय परिसर, कलेक्ट्रेट के पीछे सिविल कोर्ट के पास) शिविर लगेगा। इसमें जनपद पंचायत धमतरी, कुरूद, नगरनिगम धमतरी, नगरपालिका कुरूद, नगर पंचायत आमदी  और नगर पंचायत भखारा के हितग्राही शामिल हो सकते हैं। 

वरिष्ठ नागरिकों के लिए आवश्यक दस्तावेज-

60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु.

बीपीएल राशन कार्ड अथवा राज्य की वृद्धावस्था पेंशन प्राप्ति के प्रमाण पत्र या 15 हजार रूपये प्रतिमाह से कम आय का प्रमाण पत्रआधार कार्ड, बीपीएल राशन कार्ड,फोटो 01 नग

दिव्यांगजनों के लिए आवश्यक दस्तावेज-

दिव्यांगता प्रमाण पत्र,आय प्रमाण पत्र/बीपीएल राशनकार्ड,आधार कार्ड,यूडीआईडी कार्ड,फोटो 01 नग

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !