कोपेडीह में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 8 लीटर हाथ भट्ठी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

0

 

कोपेडीह में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 8 लीटर हाथ भट्ठी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार



उत्तम साहू,धमतरी, 16 जून 2026। जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग की टीम ने भखारा क्षेत्र के ग्राम कोपेडीह में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 8 लीटर हाथ भट्ठी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग को क्षेत्र में अवैध रूप से हाथ भट्ठी शराब के निर्माण एवं विक्रय की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर आबकारी विभाग की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए ग्राम कोपेडीह में दबिश दी। जांच के दौरान आरोपी राजूराम बघेल के कब्जे से कुल 8 लीटर हाथ भट्ठी शराब बरामद की गई।

मामले में आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण कायम कर वैधानिक कार्रवाई की गई। आबकारी अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इस कार्रवाई का नेतृत्व आबकारी उपनिरीक्षक एवं वृत्त प्रभारी निशांत साधु ने किया। उनके साथ आबकारी उपनिरीक्षक आशीष ध्रुव तथा आबकारी उपनिरीक्षक (परिवीक्षा) अजय राज कश्यप, विवेक कुमार दीवान एवं गिरजा शंकर बघेल शामिल रहे।

कार्रवाई को सफल बनाने में मुख्य आरक्षक राजेश कुमार यादव तथा आबकारी आरक्षक प्रशांत यादव, मेघा सिन्हा, सोमी पाल, अरविंद कुमार नेताम, नीरज चंद्राकर, राजकिशोर और कौशल नेताम का सराहनीय योगदान रहा।

आबकारी विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि अपने आसपास अवैध शराब निर्माण, भंडारण अथवा बिक्री की जानकारी मिलने पर तत्काल विभाग को सूचित करें, ताकि ऐसे अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !