डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया

0

 

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया

भाजपा मंडल नगरी ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि, राष्ट्रहित में उनके योगदान को किया स्मरण



उत्तम साहू,नगरी। भारतीय जनता पार्टी मंडल नगरी द्वारा भारत माता के सच्चे सपूत, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत नगरी के वार्ड क्रमांक-2 स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने “डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अमर रहें” के नारों के साथ उनके राष्ट्रहित में किए गए योगदान, त्याग एवं बलिदान को स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने “एक विधान, एक निशान और एक प्रधान” की अवधारणा को सशक्त बनाने के लिए संघर्ष किया और जम्मू-कश्मीर में लागू विशेष व्यवस्था के विरोध में मुखर भूमिका निभाई।

भाजपा जिला अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रसेवा, त्याग और समर्पण का प्रतीक है। उनके विचार आज भी देश के युवाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं को राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।

पूर्व विधायक पिंकी ध्रुव ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का बलिदान केवल एक व्यक्ति का बलिदान नहीं था, बल्कि भारत की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय अस्मिता की रक्षा के लिए दिया गया सर्वोच्च समर्पण था। उनकी राष्ट्रहित सर्वोपरि की विचारधारा आज भी करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी हुई है।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सारवा, नगर पंचायत अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, मंडल महामंत्री रूपेंद्र साहू, मंडल प्रभारी मोहन नाहटा, सह प्रभारी महेंद्र नेताम, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहन पुजारी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नंद यादव, नागेंद्र शुक्ला, कमल डागा, जिला मंत्री दिनेश्वरी नेताम, महिला मोर्चा अध्यक्ष चेलेश्वरी साहू, महामंत्री यशोदा साहू, पार्षद अश्विनी निषाद, शंकर देव, देवचरण ध्रुव, अंबिका ध्रुव, डागेश्वरी साहू, विनीता कोठारी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !