सेवानिवृत्त वनपाल मंगतू राम मरकाम का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
उत्तम साहू
नगरी। वन विभाग के सेवानिवृत्त वनपाल एवं ग्राम कोहिनपारा (गट्टासिल्ली) निवासी श्री मंगतू राम मरकाम का सोमवार, 29 जून 2026 को 82 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिजनों, शुभचिंतकों तथा क्षेत्रवासियों में गहरा शोक व्याप्त है।
स्वर्गीय श्री मरकाम अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। वे श्री रामभुवन मरकाम एवं श्रीमती सुनीता ध्रुव (व्याख्याता) के पूज्य पिता थे। वहीं श्रीमती गंगा मरकाम (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता), श्रीमती बिंदा मरकाम (भृत्य) तथा श्री डोमार सिंह ध्रुव, ब्लॉक संयोजक, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, ब्लॉक शाखा नगरी के पूज्य ससुर थे।
श्री मंगतू राम मरकाम ने अपने सेवाकाल के दौरान वन विभाग में निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उनके सरल, सौम्य और मिलनसार व्यक्तित्व के कारण वे समाज में सम्मानित और लोकप्रिय थे। उनके निधन से क्षेत्र ने एक अनुभवी, कर्मठ और सम्मानित व्यक्तित्व को खो दिया है।
परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
॥ ॐ शांति ॥

