पहाड़ ने बरपाया कहर: टाटा सूमो पर गिरी चट्टानें, 13 यात्रियों की मौत से मचा हड़कंप

0

 

पहाड़ ने बरपाया कहर: टाटा सूमो पर गिरी चट्टानें, 13 यात्रियों की मौत से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में दर्दनाक हादसा, पांगी-उदयपुर मार्ग पर कडू नाला के पास हुआ हादसा; दो लोग घायल



लाहौल-स्पीति। हिमाचल प्रदेश के दुर्गम पहाड़ी इलाके में शुक्रवार को प्रकृति ने ऐसा कहर बरपाया कि सड़क पर दौड़ती एक टैक्सी देखते ही देखते मलबे के नीचे दब गई। पांगी-उदयपुर मार्ग पर कडू नाला के पास अचानक पहाड़ दरकने से भारी चट्टानें और मलबा टाटा सूमो टैक्सी पर जा गिरा। इस भीषण हादसे में 13 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है, जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि टैक्सी में सवार यात्री कुल्लू से पांगी की ओर जा रहे थे। लाहौल घाटी से करीब 60 से 70 किलोमीटर दूर कडू नाला के पास अचानक पहाड़ी का बड़ा हिस्सा टूटकर सड़क पर आ गिरा। देखते ही देखते चट्टानों और मलबे ने टैक्सी को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर राहत और बचाव दल पहुंचा। मलबे के बीच फंसे लोगों को निकालने का अभियान शुरू किया गया। बचाव दल ने कम से कम एक घायल व्यक्ति को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा है। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।

लाहौल-स्पीति पुलिस ने हादसे की पुष्टि की है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण रेस्क्यू टीमों को भी काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !