अवैध शराब बेचते 19 वर्षीय युवक को कुरूद पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा

0

 

अवैध शराब बेचते 19 वर्षीय युवक को कुरूद पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा

22 पौवा देशी शराब और बिक्री रकम समेत कुल 1,960 रुपये का सामान जब्त


उत्तम साहू 

धमतरी, 20 जुलाई 2026। पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना कुरूद पुलिस ने अवैध रूप से देशी शराब बेच रहे एक 19 वर्षीय युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 22 पौवा देशी शराब और बिक्री की रकम समेत कुल 1,960 रुपये का सामान जब्त किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना कुरूद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कन्हारपुरी रोड नहर पुल, कुरूद के पास एक युवक अवैध रूप से देशी शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर गवाहों की मौजूदगी में घेराबंदी कर दबिश दी।

इस दौरान पुलिस ने बंटी रतलानी (19 वर्ष), निवासी गांधी चौक, भोईपारा, कुरूद को अवैध शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस को देखकर शराब खरीदने वाले कुछ लोग मौके से फरार हो गए।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 22 पौवा देशी प्लेन शराब, कुल 3.960 बल्क लीटर, जिसकी अनुमानित कीमत 1,760 रुपये तथा शराब बिक्री से प्राप्त 200 रुपये नकद, कुल 1,960 रुपये की सामग्री जब्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपी से शराब रखने और बिक्री से संबंधित वैध दस्तावेज या लाइसेंस प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद आरोपी के खिलाफ थाना कुरूद में अपराध क्रमांक 215/2026 दर्ज कर धारा 34(1)(ख) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

इस कार्रवाई में थाना कुरूद के सउनि सुरेश नंद एवं पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

धमतरी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अवैध शराब, नशे के कारोबार अथवा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !