शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घुटकेल में शाला विकास समिति का नवगठन
23 छात्राओं को वितरित की गई सरस्वती साइकिल, प्राथमिक शाला के बच्चों को भी किया गया पुरस्कृत
उत्तम साहू
नगरी,घुटकेल, 20 जुलाई 2026। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घुटकेल में सोमवार को शाला विकास समिति का नव निर्वाचित गठन किया गया। कार्यक्रम में शाला विकास समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों के साथ ग्राम पंचायत घुटकेल एवं लिखमा के सरपंच, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, सियानजन तथा विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की 23 छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना के तहत साइकिल का वितरण किया गया। साइकिल मिलने से छात्राओं में उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर प्राथमिक शाला के कमार बच्चों को भी अध्यक्ष एवं सरपंचों के करकमलों से कॉपी, पेन एवं अन्य सामग्री प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।
नई शाला विकास समिति का गठन
कार्यक्रम में शाला विकास समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की गई। राजेश कुमार निर्मलकर को अध्यक्ष, देशवरी नेताम को उपाध्यक्ष तथा धनंजय कश्यप को सचिव बनाया गया। वहीं श्रीमती कुसुम लता समरथ को सदस्य बनाया गया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत घुटकेल की सरपंच श्रीमती कुसुम लता समरथ,राधाबाई नेताम सरपंच ग्राम पंचायत लिखमा, शिक्षक कोमल प्रसाद जंघेल सहित शिक्षा क्षेत्र से जुड़े गणमान्य नागरिकों ने नवगठित समिति के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में शिक्षाविद बीजू राम मरकाम, कुमारी सुमन ध्रुव, दशराज साहू, जितेंद्र कुमार सलाम, श्रीमती पूनम बाई सलाम, श्रीमती ताराबाई छेड़ैया, प्यारेलाल समरथ, श्रीमती कमिताल बाई, दयाशंकर साहू, श्रीमती सरिता बाई ध्रुव, महेश कुमार समरथ, निर्मल कुमार समरथ, सगराम समरथ, श्रीमती रीता बाई साहू, वार्ड पंच दूले राम समरथ, अकालूराम पटेल सहित अनेक नागरिक एवं सियानजन उपस्थित रहे।
इसके अलावा शाला विकास समिति के भूतपूर्व अध्यक्ष संतु साहू जागेश्वर ध्रुव, गंगाराम समरथ, संजय मरकाम, धर्मेंद्र सेन, कुशल राम यादव सहित हाई स्कूल, माध्यमिक शाला एवं प्राथमिक शाला के शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणों ने नवगठित शाला विकास समिति से विद्यालय के शैक्षणिक एवं सर्वांगीण विकास के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने की अपेक्षा जताई।

