रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 27 जुलाई को रोजगार मेला

0

 

रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 27 जुलाई को रोजगार मेला

निजी क्षेत्र में 182 पदों पर होगी भर्ती, दसवीं से लेकर लॉ ग्रेजुएट एवं स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी ले सकेंगे हिस्सा



उत्तम साहू,धमतरी, 22 जुलाई 2026। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र धमतरी द्वारा जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आगामी 27 जुलाई 2026 को रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। यह रोजगार मेला सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक कम्पोजिट भवन स्थित जिला रोजगार कार्यालय, धमतरी में आयोजित होगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के विभिन्न नियोजकों द्वारा अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा। इस दौरान सेल्स प्रमोटर, लाइफ मित्र, प्यून, सेल्स एक्जीक्यूटिव, पर्चेस असिस्टेंट, लॉ ऑफिसर एवं रिसेप्शनिस्ट सहित कुल 182 पदों पर भर्ती की जाएगी।

रोजगार मेले में शैक्षणिक योग्यता के अनुसार दसवीं, बारहवीं, लॉ ग्रेजुएट एवं अन्य स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। इच्छुक आवेदक प्लेसमेंट कैम्प के लिए ऑनलाइन आवेदन कर निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने सभी शैक्षणिक एवं तकनीकी प्रमाण-पत्रों के साथ जिला रोजगार कार्यालय में उपस्थित होकर साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं।

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र ने जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए अधिक से अधिक संख्या में रोजगार मेले में शामिल हों।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !