नगरी जनपद में नए सीईओ नारद मांझी ने संभाला कार्यभार
सरपंच संघ ने की सौजन्य मुलाकात, ग्रामीण विकास और पंचायतों से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा
उत्तम साहू,नगरी। जनपद पंचायत नगरी में नवपदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) नारद मांझी ने पदभार ग्रहण कर कार्यभार संभाल लिया है। उनके पदभार ग्रहण करने के बाद क्षेत्र के सरपंच संघ के पदाधिकारियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने सौजन्य मुलाकात कर उनका स्वागत किया।
सौजन्य भेंट के दौरान सरपंच संघ के प्रतिनिधियों ने जनपद क्षेत्र में ग्रामीण विकास, पंचायतों के कार्यों, मूलभूत सुविधाओं, विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा ग्रामीण क्षेत्रों की विभिन्न आवश्यकताओं को लेकर चर्चा की। जनप्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई कि नए सीईओ के नेतृत्व में जनपद पंचायत नगरी के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति मिलेगी और पंचायत स्तर की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जाएगा।
इस अवसर पर सरपंच संघ के अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत रतावा के सरपंच उमेश देव, लाटियारा सरपंच रूपेश ध्रुव, टांगापानी सरपंच यशवंत मंडावी, जैतपुरी सरपंच डोमार सिंह नेताम, कल्लेमेटा सरपंच रूपेंद्र मरकाम, पांवद्वार सरपंच राकेश नेताम, हिन्चापुर सरपंच अमन ध्रुव, सेमरा सरपंच कविता ध्रुव तथा आमगांव सरपंच कमिलता ध्रुव सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
सरपंच संघ के सदस्यों ने नवपदस्थ सीईओ नारद मांझी को शुभकामनाएं देते हुए नगरी जनपद क्षेत्र के समग्र विकास के लिए पंचायत प्रतिनिधियों की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। वहीं, सीईओ ने भी पंचायत प्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर ग्रामीण विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने पर जोर दिया।

