धमतरी में अब तक 427.4 मिमी औसत बारिश, मगरलोड में सामान्य के मुकाबले 99.4% वर्षा

0

 

धमतरी में अब तक 427.4 मिमी औसत बारिश, मगरलोड में सामान्य के मुकाबले 99.4% वर्षा

जिले में मानसून सक्रिय, 27 जुलाई को औसतन 19.1 मिमी वर्षा दर्ज



उत्तम साहू 

धमतरी, 27 जुलाई 2026। जिले में मानसून सक्रिय बना हुआ है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार जिले में 1 जून से 27 जुलाई 2026 तक कुल 427.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। यह पिछले 10 वर्षों की इसी अवधि की औसत वर्षा 500.0 मिमी का 85.5 प्रतिशत है।

27 जुलाई को जिले में औसतन 19.1 मिमी बारिश हुई। तहसीलवार आंकड़ों के अनुसार धमतरी में 31.9 मिमी, कुरूद में 11.9 मिमी, मगरलोड में 11.3 मिमी, भखारा में 37.4 मिमी, नगरी में 5.9 मिमी, कुकरेल में 28.0 मिमी और बेलरगांव में 7.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

कुकरेल में सबसे अधिक 483 मिमी संचयी वर्षा

1 जून से अब तक कुकरेल तहसील में सबसे अधिक 483.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इसके बाद मगरलोड में 471.7 मिमी, धमतरी में 459.7 मिमी, भखारा में 454.5 मिमी, कुरूद में 409.1 मिमी, बेलरगांव में 389.6 मिमी और नगरी में 324.4 मिमी बारिश हुई है।

वहीं, पिछले 10 वर्षों की औसत वर्षा की तुलना में मगरलोड तहसील में 99.4 प्रतिशत वर्षा के साथ जिले में सर्वाधिक बारिश दर्ज की गई है। कुकरेल में 93.0 प्रतिशत, भखारा में 90.3 प्रतिशत, धमतरी में 86.4 प्रतिशत, कुरूद में 84.7 प्रतिशत, बेलरगांव में 80.6 प्रतिशत और नगरी में 64.3 प्रतिशत वर्षा दर्ज की गई है।

जिला प्रशासन ने किसानों से मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए कृषि कार्य वैज्ञानिक सलाह के अनुरूप करने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !