🌧️ मानसून की रफ्तार तेज: छत्तीसगढ़ में आसमान से आफत की बारिश, 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट

0

 

🌧️ मानसून की रफ्तार तेज: छत्तीसगढ़ में आसमान से आफत की बारिश, 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट



रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून ने एक बार फिर अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले कई दिनों से जारी बारिश का सिलसिला बुधवार को भी थमने का नाम नहीं लिया। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में दिनभर बादल जमकर बरसे। लगातार बारिश के चलते कई सड़कों पर पानी भर गया, वहीं निचले इलाकों में जलभराव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले 48 घंटों के दौरान भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक जुलाई में सक्रिय हुआ यह दूसरा मजबूत मानसूनी सिस्टम है, जिसका असर अब राज्य के बड़े हिस्से में देखने को मिल रहा है।

बीते करीब एक सप्ताह से छत्तीसगढ़ में मानसून लगातार सक्रिय है। बस्तर और सरगुजा संभाग के कुछ इलाकों को छोड़कर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। कई क्षेत्रों में नदी-नाले उफान पर हैं और जलभराव की स्थिति भी बन रही है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मौजूदा मानसूनी सिस्टम अभी कमजोर नहीं पड़ा है। ऐसे में आने वाले दो दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है। लोगों को नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !